भारत जोड़ो यात्रा में शुक्रवार को शामिल होंगे सुक्खू | The Voice TV

Quote :

“जो हम खुशी से सीखते हैं उसे हम कभी नहीं भूलते।” — अल्फ्रेड मर्सिएर

National

भारत जोड़ो यात्रा में शुक्रवार को शामिल होंगे सुक्खू

Date : 15-Dec-2022

 नई दिल्ली, 15 दिसंबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वह शुक्रवार को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने राजस्थान जा रहे हैं।

सुक्खू ने गुरुवार को दिल्ली में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वह कल भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस के 40 विधायकों और प्रदेश अध्यक्ष के साथ राजस्थान जा रहे हैं। 

भारत जोड़ो यात्रा 16 दिसंबर को 100 दिन पूरे कर रही है। इस मौक पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी अलवर में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

उल्लेखनीय है कि हाल में हिमाचल प्रदेश में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत हुई है। पार्टी आलाकमान ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया है। सुक्खू अपने विधायकों के साथ बुधवार को शिमला से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement