हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह ने खड़गे से की मुलाकात | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह ने खड़गे से की मुलाकात

Date : 15-Dec-2022

 नई दिल्ली, 15 दिसंबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरुवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। इस दौरान हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतीभा सिंह और कांग्रेस विधायक भी मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद सुक्खू पहली बार दिल्ली पहुंचे हैं। सुक्खू यहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं और शुक्रवार को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने राजस्थान जाएंगे। 

सूत्रों का कहना है कि सुक्खू कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर राज्य में अपने मंत्रिमंडल को लेकर भी चर्चा कर रहे हैं और सुझाव ले रहे हैं। सुक्खू आज कांग्रेस के अन्य नेताओं के साथ-साथ पीएम मोदी सहित अन्य केन्द्रीय मंत्रियों से भी औपचारिक मुलाकात कर सकते हैं। 

माना जा रहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से चर्चा के बाद ही राज्य में मंत्री तय होंगे।

भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों राजस्थान में है। यात्रा 16 दिसंबर को 100 दिन पूरे कर रही है। इस मौक पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी अलवर में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इस दौरान हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के लोग,पार्टी विधायक सहित मुख्यमंत्री सुक्खू भी मौजूद रहेंगे|


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement