भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर खड़गे ने दी बधाई | The Voice TV

Quote :

“जो हम खुशी से सीखते हैं उसे हम कभी नहीं भूलते।” — अल्फ्रेड मर्सिएर

National

भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर खड़गे ने दी बधाई

Date : 16-Dec-2022

 नई दिल्ली, 16 दिसंबर (हि.स.)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने के मौके पर सभी भागीदारों को बधाई दी है।

खड़गे ने शुक्रवार को एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि भारत जोड़ो यात्रा ने 100 दिन पूरे कर लिए हैं। सभी भारत यात्रियों और खासतौर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी को वह बधाई देते हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा को लाखों लोगों का समर्थन, सहयोग व विश्वास मिला है। यह एक ‘राष्ट्रीय जन-आंदोलन’ है।

खड़गे ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं। इस यात्रा का देश में व्यापक स्तर पर असर हो रहा है। यात्रा के दौरान किसानों, नवजवानों सहित समाज के सभी वर्गों से संवाद किया जा रहा है। यह यात्रा बेजोरगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार के विरोध में चलाई जा रही है।

खड़गे ने कहा कि बीते आठ वर्षों में नफरत फैलाने वाले लोगों ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर करने की कोशिश की है। ऐसी ताकतों को रोकने के लिए यह यात्रा सहायक है। ऐसे में सभी यात्री बधाई के पात्र हैं। यह यात्रा अब राष्ट्रीय जन-आंदोलन बन चुका है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement