भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री सुख्खू और विधायकगण | The Voice TV

Quote :

सपनों को हकीकत में बदलने से पहले, सपनों को देखना ज़रूरी है – डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम

National

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री सुख्खू और विधायकगण

Date : 16-Dec-2022

 शिमला, 16 दिसंबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। उनके साथ उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह तथा कांग्रेस के कई विधायक भी शामिल हुए। शुक्रवार को मुख्यमंत्री अपने विधायकों के साथ राजस्थान के दौरे पर पहुंचे और वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भाग लिया।

उल्लेखनीय है कि 7 सितंबर, 2022 को कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जारी है। भारत जोड़ो यात्रा आज अपने 100 दिन पूरे कर चुकी है और आठ राज्यों तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश के बाद अब राजस्थान पहुंची है।

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload

Advertisement









Advertisement