खड़गे ने भारत-चीन सीमा विवाद पर केंद्र से किया सवाल | The Voice TV

Quote :

“जो हम खुशी से सीखते हैं उसे हम कभी नहीं भूलते।” — अल्फ्रेड मर्सिएर

National

खड़गे ने भारत-चीन सीमा विवाद पर केंद्र से किया सवाल

Date : 17-Dec-2022

नई दिल्ली, 17 दिसंबर (हि.स.)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भारत-चीन सीमा विवाद पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने मांग की है कि केंद्र सरकार स्थिति स्पष्ट करे।

खड़गे ने शनिवार को ट्वीट किया है कि चीन के सैनिक डोकलाम क्षेत्र में जम्फेरी रिज तक निर्माण कर रहे हैं। यह स्थान सिलीगुड़ी कॉरिडोर के बहुत करीब है। यह हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चिंता का विषय है। खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़नी चाहिए। 

उल्लेखनीय है कि इस मुद्दे पर कांग्रेस सड़क से संसद तक मोर्चा खोले हुए है। कई दिनों से कांग्रेस इस मुद्दे पर संसद में चर्चा कराने की मांग कर रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी लगातार भाजपा पर हमलावर हैं। राहुल ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि उधर चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है, इधर भाजपा सरकार ‘इवेंट मैनेजमेंट’ में लगी है। देश से सच्चाई छुपाने की कोशिश करने से बेहतर होगा चीन को भारत की शक्ति दिखाई जाए।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement