नई दिल्ली, 18 दिसंबर (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को इजराइल के यहूदी समुदाय को हनुक्का त्योहार की बधाई दी।
राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्वीट संदेश में कहा, “रोशनी के इस त्योहार को मनाने वालों के लिए हनुक्का आशा, प्रकाश और सकारात्मकता ला सकता है।”