महाराष्ट्र के सांसद धैर्यशील माने नहीं जा सकेंगे बेलगावी, कर्नाटक पुलिस ने प्रवेश पर लगाई रोक | The Voice TV

Quote :

“जो हम खुशी से सीखते हैं उसे हम कभी नहीं भूलते।” — अल्फ्रेड मर्सिएर

National

महाराष्ट्र के सांसद धैर्यशील माने नहीं जा सकेंगे बेलगावी, कर्नाटक पुलिस ने प्रवेश पर लगाई रोक

Date : 19-Dec-2022

 मुंबई, 19 दिसंबर (हि.स.)। महाराष्ट्र राज्य सीमा समिति के अध्यक्ष और बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना पार्टी के सांसद धैर्यशील माने अब बेलगावी यात्रा पर नहीं जाएंगे। कर्नाटक सरकार की रोक के बाद सांसद ने सोमवार को बेलगावी दौरा स्थगित कर दिया है। धैर्यशील माने बेलगावी के तिलकवाड़ी में महाराष्ट्र एकीकरण समिति के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जाने वाले थे। 

धैर्यशील माने ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि कर्नाटक सरकार ने उन्हें पत्र लिखकर बेलगावी में न आने को कहा है। इस पत्र में कहा गया है कि उनके बेलगावी आने से कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है। धैर्यशील माने ने कहा कि उन्होंने इसकी जानकारी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को दे दी है। 

धैर्यशील माने ने बताया कि वे सोमवार से बेलगावी जिले के तिलकवाड़ी में होने वाले महाराष्ट्र एकीकरण समिति (एमईएस) के महासम्मेलन में शामिल होने वाले थे। इस दौरे की अधिकृत जानकारी कर्नाटक सरकार को देकर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था करने का अनुरोध किया था, लेकिन बेलगावी के जिलाधिकारी नितेश पाटिल ने माने के प्रवेश पर रोक लगाने का आदेश जारी कर दिया।

दरअसल, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की ओर से महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद पर विवादास्पद बयानों के बाद दोनों राज्यों के बीच माहौल खराब हो गया था। इसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाकर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने तक दोनों राज्यों में यथास्थिति बनाए रखने को कहा था।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement