तिहाड़ जेल के पूर्व डीजी संदीप गोयल निलंबित | The Voice TV

Quote :

“जो हम खुशी से सीखते हैं उसे हम कभी नहीं भूलते।” — अल्फ्रेड मर्सिएर

National

तिहाड़ जेल के पूर्व डीजी संदीप गोयल निलंबित

Date : 22-Dec-2022

नई दिल्ली, 22 दिसंबर (हि.स.)। तिहाड़ जेल के पूर्व डीजी संदीप गोयल को निलंबित कर दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बीती रात उनका निलंबन आदेश जारी किया। सुकेश चंद्रशेखर मामले में लगभग एक महीने पहले उन्हें तिहाड़ जेल के डीजी पद से हटाकर दिल्ली पुलिस मुख्यालय में रिपोर्ट करने काे कहा गया था।

सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और लोक निर्माण विभाग के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को पैसे देने के आरोप लगाए थे। साथ ही उसने तिहाड़ जेल के पूर्व डीजी संदीप गोयल को भी 12.5 करोड़ रुपये देने की बात कही थी। सुकेश चंद्रशेखर ने आरोप लगाया था कि सुविधा और सुरक्षा देने के एवज में 12.5 करोड़ रुपये संदीप गोयल को दिये थे।

बीते दिनों केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जेल में बंद दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन को मिलने वाली सुविधाओं पर रिपोर्ट मांगी थी। यह रिपोर्ट दिल्ली के मुख्य सचिव से मांगी गई थी। पिछले दिनों ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने अदालत को बताया था कि सत्येंद्र जैन अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर जेल में सुविधाएं ले रहे हैं। उन्हें सुविधाएं मुहैया भी कराई जा रही हैं। ईडी ने अदालत को बताया था कि तिहाड़ जेल में सत्येंद्र जैन को न केवल हेड मसाज दिया जा रहा है, बल्कि उन्हें समय- समय पर फूट मसाज और बैक मसाज जैसी सुविधाएं भी दी जा रही हैं। इसी मामले में तिहाड़ जेल के महानिदेशक संदीप गोयल को वहां से हटाया गया था।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement