प्रधानमंत्री मोदी ने कहा-हम एक देश, एक चुनाव पर काम कर रहे हैं | The Voice TV

Quote :

"सफलता अंतिम नहीं है; असफलता घातक नहीं है: आगे बढ़ने का साहस ही मायने रखता है।"— विंस्टन चर्चिल

National

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा-हम एक देश, एक चुनाव पर काम कर रहे हैं

Date : 31-Oct-2024

 केवड़िया (गुजरात), 31 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज यहां लौह पुरुष और देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित समारोह में महत्वपूर्ण बात कही। उन्होंने कहा कि हम एक देश, एक चुनाव (वन नेशन, वन इलेक्शन) पर काम कर रहे हैं। यह भारत के लोकतंत्र को मजबूती देगा। देश विकसित भारत के सपने को साकार करेगा। इससे नई गति मिलेगी। राष्ट्र और समृद्ध होगा।

उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक का कालखंड देश की एकता और अखंडता के लिए अभूतपूर्व उपलब्धियों से भरा रहा है। आज सरकार के हर काम, हर मिशन में राष्ट्रीय एकता की प्रतिबद्धता दिखती है। आज से सरदार पटेल की 150वीं जयंती का वर्ष शुरू हो रहा है। आने वाले दो वर्ष तक देश सरदार पटेल की 150वीं जयंती का उत्सव मनाएगा। यह भारत के प्रति उनके असाधारण योगदान के प्रति देशवासियों की कार्यांजलि होगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर सभी देशवासियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस बार का राष्ट्रीय एकता दिवस अद्भुत संयोग लेकर आया है। एक तरफ आज हम एकता का उत्सव मना रहे हैं, वहीं दूसरी ओर दीपावली का भी पावन पर्व है। दीपावली दीपों के माध्यम से पूरे देश को जोड़ती है। अब तो दीपावली का पर्व भारत को दुनिया से भी जोड़ रहा है। अनेक देशों में इसे राष्ट्रीय उत्सव की तरह मनाया जा रहा है।



RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement