भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली में दाखिल | The Voice TV

Quote :

“जो हम खुशी से सीखते हैं उसे हम कभी नहीं भूलते।” — अल्फ्रेड मर्सिएर

National

भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली में दाखिल

Date : 24-Dec-2022

नई दिल्ली, 24 दिसंबर (हि.स.)। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा ने 108वें दिन शनिवार सुबह छह बजे हरियाणा के फरीदाबाद से दिल्ली में प्रवेश किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यात्रा का बदरपुर बॉर्डर में स्वागत किया। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर कहा कि करोड़ों उम्मीद लिए कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा सैकड़ों मील का सफर पूरा कर देश की राजधानी दिल्ली पहुंच चुकी है।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने कहा कि बदरपुर बॉर्डर पर बड़ी संख्या में लोग रात को ही पहुंच गए थे। भारत जोड़ो यात्रा से बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं। तमिलनाडु से शुरू हुई यह यात्रा तेलंगाना, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा होती हुई दिल्ली पहुंचीं।

दिल्ली के बदरपर बॉर्डर पर ध्वज हस्तांतरण समारोह हुआ। इसके बाद यात्री आगे बढ़े। दिल्ली के जयराम आश्रम पर सुबह 10 :30 बजे यह यात्रा कुछ समय के लिए रुकेगी। यहां से यात्रा दोपहर एक बजे लालकिला के लिए रवाना होगी। इसके बाद यात्रा वीर भूमि, शक्ति स्थल, शांति वन और राजघाट जाएगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement