तमिलनाडु में कार खाई में गिरी, आठ तीर्थयात्रियों की मौत | The Voice TV

Quote :

“जो हम खुशी से सीखते हैं उसे हम कभी नहीं भूलते।” — अल्फ्रेड मर्सिएर

National

तमिलनाडु में कार खाई में गिरी, आठ तीर्थयात्रियों की मौत

Date : 24-Dec-2022

चेन्नई, 24 दिसंबर (हि.स.)। तमिलनाडु के थेनी जिले में हुए सड़क हादसे में आठ तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। यह तीर्थयात्री एक कार में थे। सबरीमाला के तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही यह कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। थेनी के कलेक्टर केवी मुरलीधरन ने इसकी पुष्टि की है।
कलेक्टर केवी मुरलीधरन के मुताबिक यह हादसा केरल-तमिलनाडु सीमा के नजदीक इडुक्की के कुमिलि में हुआ। यह कार अनियंत्रित होकर 40 फीट नीचे खाई में गिर गई। इस हादसे में आठ लोगों की जान चली गई और दो घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement