अगले 24 घंटों में असम, मेघालय, अरुणाचल में ओलावृष्टि की संभावना | The Voice TV

Quote :

सपनों को हकीकत में बदलने से पहले, सपनों को देखना ज़रूरी है – डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम

National

अगले 24 घंटों में असम, मेघालय, अरुणाचल में ओलावृष्टि की संभावना

Date : 27-Dec-2022

 गुवाहाटी, 27 दिसंबर (हि.स.)। गुवाहाटी के बोरझार स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटों में असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और पड़ोसी राज्यों में ओलावृष्टि की संभावना जताई है। मंगलवार की सुबह ऊपरी असम के डिब्रूगढ़ जिला के मोरान और आसपास के इलाकों में भारी ओलावृष्टि हुई। जबुथबू क्षेत्र के नागरिक कड़ाके की ठंड से बेहाल रहे। दक्षिण असम के कछार जिला और आसपास के इलाकों में भी बारिश हुई।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में अगले 24 घंटों में ओलावृष्टि के साथ हल्की से मध्यम बर्फबारी होने की संभावना जताई है। मिजोरम में आइजोल में न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस और मणिपुर के इंफाल में 7.7 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि आज गुवाहाटी, अगरतला, शिलांग में अधिकतम तापमान क्रमश: 19.4, 23.4 और 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload

Advertisement









Advertisement