प्रधानमंत्री मोदी से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने की मुलाकात | The Voice TV

Quote :

“जो हम खुशी से सीखते हैं उसे हम कभी नहीं भूलते।” — अल्फ्रेड मर्सिएर

National

प्रधानमंत्री मोदी से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने की मुलाकात

Date : 31-Dec-2022

नई दिल्ली, 31 दिसंबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को दिल्ली पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच लगभग एक घंटे तक बातचीत हुई।
भेंटवार्ता के दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी की दिवंगत माता के प्रति शोक संवेदना प्रकट की है। साथ ही छत्तीसगढ़ के विकास संबंधी कार्यों को लेकर प्रधानमंत्री से चर्चा की।
मुख्यमंत्री बघेल ने ट्वीट कर कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलकर उनके मातृशोक का हिस्सा बना। इस दौरान छत्तीसगढ़ की जनता के हित से जुड़े अनेक विषयों पर सार्थक चर्चा भी हुई।
उल्लेखनीय है कि इस मुलाकात की तस्वीर प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट पर साझा की। मुलाकात से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि वे प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर संवाद करेंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement