बीएसएफ के डीजी पंकज सेवानिवृत्त, डॉ. सुजॉय लाल थाउसेन ने संभाला अतिरिक्त प्रभार | The Voice TV

Quote :

सपनों को हकीकत में बदलने से पहले, सपनों को देखना ज़रूरी है – डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम

National

बीएसएफ के डीजी पंकज सेवानिवृत्त, डॉ. सुजॉय लाल थाउसेन ने संभाला अतिरिक्त प्रभार

Date : 31-Dec-2022

नई दिल्ली, 31 दिसंबर (हि.स.)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के डीजी पंकज सिंह आज सेवानिवृत्त हो गए हैं। उनकी सेवानिवृत्ति पर छावला कैम्प में एक भव्य विदाई परेड आयोजित की गई। विदाई परेड के दौरान पंकज सिंह द्वारा बीएसएफ के 22 जवानों और अधिकारियों को 'सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस मेडल' (पीएमएमएस) से सम्मानित किया गया। वहीं परेड के बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक (डीजी) डॉ. सुजॉय लाल थाउसेन को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

डॉ. सुजॉय लाल थाउसेन ने आज बीएसएफ मुख्यालय में अतिरिक्त प्रभार संभाला। डॉ. सुजॉय लाल थाउसेन, आईपीएस, मध्य प्रदेश कैडर की भारतीय पुलिस सेवा के 1988 बैच के अधिकारी हैं।

उन्होंने मध्य प्रदेश पुलिस में विभिन्न पदों पर काम किया है और 1999 - 2000 में बोस्निया और हर्ज़ेगोविना में संयुक्त राष्ट्र मिशन में तैनात थे। उन्होंने 2004 से 2013 तक विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) में डीआईजी और आईजी के रूप में भी काम किया है।

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload

Advertisement









Advertisement