राजौरी के डांगरी में आतंकी हमले के बाद आईईडी ब्लास्ट, बच्चे की मौत, दो महिलाएं घायल | The Voice TV

Quote :

“जो हम खुशी से सीखते हैं उसे हम कभी नहीं भूलते।” — अल्फ्रेड मर्सिएर

National

राजौरी के डांगरी में आतंकी हमले के बाद आईईडी ब्लास्ट, बच्चे की मौत, दो महिलाएं घायल

Date : 02-Jan-2023

 राजौरी, 02 जनवरी (हि.स.)। राजौरी जिले के डांगरी गांव में आतंकी हमले के बाद सोमवार सुबह चौक पर आईईडी ब्लास्ट हुआ है। इस ब्लास्ट में दो महिलाएं और एक बच्चा घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई। यह ब्लास्ट उस समय हुआ जब हमले के विरोध में लोग प्रदर्शन कर रहे थे।

आईईडी ब्लास्ट के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया है। रविवार देर शाम आतंकियों ने डांगरी गांव में तीन लोगों के घरों में घुसकर गोलीबारी कर चार लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। इस गोलीबारी में दस अन्य लोग घायल हुए थे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement