अंतरराष्ट्रीय सीमा से एक किलोमीटर की दूरी तक रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक रहेगा कर्फ्यू | The Voice TV

Quote :

“जो हम खुशी से सीखते हैं उसे हम कभी नहीं भूलते।” — अल्फ्रेड मर्सिएर

National

अंतरराष्ट्रीय सीमा से एक किलोमीटर की दूरी तक रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक रहेगा कर्फ्यू

Date : 03-Jan-2023

सांबा, 03 जनवरी (हि.स.)। अधिकारियों ने जम्मू संभाग के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा से एक किलोमीटर की दूरी तक रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लगा दिया है। बीएसएफ अधिकारियों ने सीमा क्षेत्र में रात का कर्फ्यू लगाने की मांग की थी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और दो महीने की अवधि तक लागू रहेगा।

डिप्टी कमिश्नर सांबा ने आदेश में बताया है कि सीमा सुरक्षा पर जिला स्तरीय स्थायी समिति की बैठक में बीएसएफ अधिकारियों ने सीमा क्षेत्र में रात का कर्फ्यू लगाने का मुद्दा उठाया था। आदेश में कहा गया है कि सीमावर्ती क्षेत्रों के करीब नापाक गतिविधियों को रोकने के लिए लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। यह रोक विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय सीमा से 01 किमी के भीतर तक के क्षेत्र में रहेगी।

आदेश में आगे कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति या व्यक्तियों का समूह जिला सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे एक किलोमीटर तक के क्षेत्रों में रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक नहीं चलेगा। यदि आवाजाही आवश्यक है तो अपने आईडी कार्ड बीएसएफ और पुलिस अधिकारियों को दिखाना होगा। आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement