राष्ट्राध्यक्षों व डेलीगेट्स के स्वागत में न रहे कोई कमी, बेहतर हो तैयारियां : शिवराज | The Voice TV

Quote :

“जो हम खुशी से सीखते हैं उसे हम कभी नहीं भूलते।” — अल्फ्रेड मर्सिएर

National

राष्ट्राध्यक्षों व डेलीगेट्स के स्वागत में न रहे कोई कमी, बेहतर हो तैयारियां : शिवराज

Date : 04-Jan-2023

 मुख्यमंत्री ने की प्रवासी भारतीय दिवस एवं ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों की समीक्षा

भोपाल, 03 जनवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में प्रवासी भारतीय दिवस एवं ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियां बेहतर करने का प्रयास किया जाए। केन्द्र सरकार से समन्वय कर सभी तैयारियां समय पर पूरी करें। कार्यक्रम में आने वाले राष्ट्राध्यक्षों एवं डेलीगेट्स के स्वागत में कोई कमी नहीं छोड़ी जाए। 

मुख्यमंत्री चौहान मंगलवार शाम को मंत्रालय में इंदौर में होने वाले प्रवासी भारतीय दिवस एवं ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में राज्य मंत्री-मंडल के सदस्य और अधिकारीगण मौजूद थे। भारत सरकार और इंदौर जिले के अधिकारी वर्चुअली शामिल हुए। अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान ने प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम की तैयारियों और रूपरेखा की जानकारी प्रजेंटेशन के माध्यम से दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 8 से 10 जनवरी तक प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन होगा। कार्यक्रम में दूसरे दिन 9 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आगमन होगा, जिसकी पूरी तैयारी कर ली जाए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का आयोजन गरिमापूर्ण हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 11 जनवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन इंदौर में होगा। कार्यक्रम का समापन 12 जनवरी को होगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने की पूरी कोशिश की जाए। समिट के लिए अधिकाधिक पंजीयन हों। अब तक 6 हजार 652 पंजीयन हुए हैं।

प्रजेंटेशन के दौरान उद्योग नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के प्रमुख सचिव मनीष सिंह ने जानकारी दी कि जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रचार-प्रसार और ब्रांडिंग का कार्य बेहतर ढंग से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement