देश में 24 घंटे में कोरोना के 175 नए मरीज | The Voice TV

Quote :

“जो हम खुशी से सीखते हैं उसे हम कभी नहीं भूलते।” — अल्फ्रेड मर्सिएर

National

देश में 24 घंटे में कोरोना के 175 नए मरीज

Date : 04-Jan-2023

 नई दिल्ली, 04 जनवरी (हि.स.)। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित 175 नए मरीज सामने आए हैं। इस अवधि में 187 लोग ठीक हुए है। इस दौरान कोरोना से किसी की भी मौत नहीं हुई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव मामले 2,570 हैं। इसके साथ देश में अबतक 4,41,45,854 लोग कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं।

पिछले 24 घंटे में देशभर में 2.01 लाख नमूनों की जांच की गई। अबतक कुल 91.13 करोड़ लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है। देश का मौजूदा रिकवरी रेट 98.8 है और दैनिक संक्रमण की दर 0.09 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वैक्सीन की 48,292 खुराक दी गई। इसके साथ देश में अबतक कुल 220.11 करोड़ वैक्सीन दी जा चुकी है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement