राजस्थान के फतेहपुर में पारा माइनस 4, रही सबसे ठंडी रात | The Voice TV

Quote :

“जो हम खुशी से सीखते हैं उसे हम कभी नहीं भूलते।” — अल्फ्रेड मर्सिएर

National

राजस्थान के फतेहपुर में पारा माइनस 4, रही सबसे ठंडी रात

Date : 04-Jan-2023

 जयपुर, 04 जनवरी (हि.स.)। समूचा राजस्थान शीतलहर की चपेट में है। फतेहपुर के लोगों को सीजन की सबसे सर्द रात का सामना करना पड़ा। यहां तापमान माइनस चार डिग्री सेल्सियस रहा। खेतों से लेकर खुले तक में गिरी ओस जम गई। जयपुर में भी पहली बार इस सीजन में पारा सबसे कम 4.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटे में राज्य के अधिकांश भागों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। आज सीकर और चूरु जिलों में पारा जमाव बिंदु से नीचे मापा गया है। चूरू में माइनस -0.9 डिग्री और फतेहपुर, सीकर में माइनस -1.0 डिग्री तापमान रहा। चूरू का माइनस 0.5, बीकानेर का 4.6, अजमेर का 7.8, जयपुर का 4.6, कोटा का 4.5, श्रीगंगानगर का 5.7, उदयपुर का 6.8, फतेहपुर का माइनस 0.7, सीकर का 2, पिलानी का 2.7, भीलवाड़ा का 1.8, बीकानेर का 4.6, बूंदी का 3.6, माउंटआबू का पारा शून्य डिग्री सेल्सियस मापा गया।

मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के मुताबिक शीतलहर का यह दौर आगामी तीन-चार दिनों तक जारी रहेगा। राज्य के उत्तरी और पूर्वी भागों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। पाला गिरने की भी संभावना है। आगामी एक सप्ताह तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। शेखावाटी में कड़ाके की सर्दी के बीच खेतों में बर्फ की परत जमी नजर आई। 

फतेहपुर, सीकर में न्यूनतम तापमान (-1) डिग्री व चुरु में (-0.9) डिग्री रहा। वहीं माउंट आबू में न्यूनतम तापमान (-1) डिग्री रहा। रात के साथ-साथ दिन के तापमान में भी गिरावट हुई। मौसम विभाग ने अलवर, भरतपुर, धौलपुर, झुंझुनूं, करौली, सीकर, चुरु, हनुमानगढ़ व श्रीगंगानगर में अति शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट और जयपुर, अजमेर, बीकानेर सहित 12 जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement