भारत में आज रात 8ः50 बजे सूर्य के सबसे करीब होगी पृथ्वी | The Voice TV

Quote :

“जो हम खुशी से सीखते हैं उसे हम कभी नहीं भूलते।” — अल्फ्रेड मर्सिएर

National

भारत में आज रात 8ः50 बजे सूर्य के सबसे करीब होगी पृथ्वी

Date : 04-Jan-2023

 नई दिल्ली, 04 जनवरी (हि.स.)। आज (4 जनवरी) दुनिया भर के समय क्षेत्रों के आधार पर अलग-अलग वक्त में पृथ्वी सूर्य के सबसे करीब होगी। भारत में पृथ्वी रात लगभग 8ः50 बजे सूरज के सबसे करीब होगी।

आज पृथ्वी, सूर्य के अपने निकटतम बिंदु पर पहुंचेगी। इस खगोलीय घटना को देशज भाषा में उपसौर कहा जाता है। जब पृथ्वी और सूर्य कक्षा में अपने निकटतम बिंदु पर होते हैं, उसे खगोल विज्ञान पेरीहिलियन कहता है। सूरज की परिक्रमा के दौरान साल में एक बार पृथ्वी इसके सबसे नजदीक होती है।

दरअसल, इस प्राकृतिक घटना से पृथ्वी की जलवायु में कोई परिवर्तन नहीं होता है। मगर पेरीहिलियन की तरह एफेलियन में पृथ्वी जुलाई संक्रांति के दौरान होती है। पेरीहिलियन में पृथ्वी दिसंबर के दो सप्ताह बाद देखी जाती है। इस दिन इसकी कक्षा इसे साल के किसी भी अन्य समय की तुलना में लगभग 3 मिलियन मील के करीब लाती है। उल्लेखनीय है कि सूरज से पृथ्वी की औसत दूरी 93 मिलियन मील है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement