भारत ने अबेई में तैनात की महिला शांतिरक्षकों की प्लाटून | The Voice TV

Quote :

“जो हम खुशी से सीखते हैं उसे हम कभी नहीं भूलते।” — अल्फ्रेड मर्सिएर

National

भारत ने अबेई में तैनात की महिला शांतिरक्षकों की प्लाटून

Date : 06-Jan-2023

संयुक्त राष्ट्र, 06 जनवरी । संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षा में सबसे ज्यादा सैनिक भेजने वाले देशों में से एक भारत ने अबेई में महिला शांतिरक्षकों की एक प्लाटून तैनात की है। भारत ने यहां 2007 से अब तक, संयुक्त राष्ट्र मिशन में देश की सबसे बड़ी महिला इकाई ब्ल्यू हैलमेट्स को तैनात किया है।


संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने गुरुवार को प्लाटून की एक फोटो पोस्ट करते हुए ट्वीट किया- भारत अबेई में संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत हमारी बटालियन के हिस्से के तौर पर महिलाओं की शांतिरक्षक प्लाटून को तैनात कर रहा है। हालिया वर्षों में महिला शांतिरक्षकों की यह सबसे बड़ी तैनाती है। उन्हें शुभकामनाएं।

पिछले साल 31 अक्टूबर तक भारत संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षक मिशन में बांग्लादेश के बाद दूसरी सबसे बड़ी सेना भेजने वाला देश है। कुल 12 मिशन में भारत 5,5887 सैनिक और कर्मी भेज चुका है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement