दिल्ली में सर्दी का सितम जारी, रिज में पारा 1.5 | The Voice TV

Quote :

सपनों को हकीकत में बदलने से पहले, सपनों को देखना ज़रूरी है – डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम

National

दिल्ली में सर्दी का सितम जारी, रिज में पारा 1.5

Date : 07-Jan-2023

नई दिल्ली, 07 जनवरी (हि.स.)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली इस समय कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की गिरफ्त में है। कोहरे के कारण शनिवार सुबह दृश्यता बेहद कम रही। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण रविवार से ठंड में मामूली राहत मिल सकती है।
सफदरजंग में शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस, आयानगर में 3.4 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में 2 डिग्री सेल्सियस, दिल्ली रिज में 1.5 डिग्री सेल्सियस, राजस्थान के चुरु में 0 डिग्री सेल्सियस और मध्य प्रदेश के नौगांव में 0.5 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया।
इसके अलावा राजस्थान के बीकानेर में तापमान 2 डिग्री सेल्सियस, हिमाचल प्रदेश के डलहौजी में 4.9 डिग्री सेल्सियस, धर्मशाला में 5.2 डिग्री सेल्सियस, शिमला में 3.7 डिग्री सेल्सियस, उत्तराखंड के देहरादून में 4.6 डिग्री सेल्सियस, मसूरी में 4.4 डिग्री सेल्सियस और नैनीताल में 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को दिल्ली के आया नगर में सबसे कम तापमान 1.8 डिग्री दर्ज किया गया था।

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload

Advertisement









Advertisement