बिलासपुर जिला प्रशासन की वेबसाइट राष्ट्रीय प्लेटिनम अवार्ड से सम्मानित | The Voice TV

Quote :

सपनों को हकीकत में बदलने से पहले, सपनों को देखना ज़रूरी है – डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम

National

बिलासपुर जिला प्रशासन की वेबसाइट राष्ट्रीय प्लेटिनम अवार्ड से सम्मानित

Date : 07-Jan-2023

रायपुर, 07 जनवरी (हि.स.)। केंद्र सरकार की फ्लैगशिप योजना डिजिटल इंडिया के बेहतर क्रियान्वयन के लिए बिलासपुर जिला प्रशासन की वेबसाइट को राष्ट्रीय प्लेटिनम अवार्ड से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में शनिवार को एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बिलासपुर के जिला कलेक्टर सौरभ कुमार को राष्ट्रीय प्लेटिनम अवार्ड सौंपा।
राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र द्वारा तैयार वेबसाइट में केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी अपलोड करने के साथ ही दिव्यांगों के लिए भी इसमें विशेष सुविधा दी गई है। दृष्टिबाधित भी साफ्टवेयर के जरिए इस वेबसाइट में दी गई सूचनाओं को सुन सकते हैं। जहां-जहां माउस का कर्सर जाएगा, वहां लिखी जानकारी आवाज में बदल जाएगी। अभी यह सुविधा अंग्रेजी में है। आने वाले दिनों में हिंदी में भी यह सुविधा दी जाएगी। इसके लिए एनआईसी के तकनीकी विशेषज्ञों ने काम करना शुरू कर दिया है। दृष्टिबाधितों के लिए वेबसाइट में विशेष प्रकार का साफ्टवेयर भी है। इसका उपयोग मुफ्त में किया जा सकेगा। इसके लिए अतिरिक्त राशि नहीं देनी पड़ेगी।
दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में एनआईसी बिलासपुर के डीआईओ अरविंद यादव और सहायक डीआईओ मनोज कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload

Advertisement









Advertisement