अटलजी हम सभी के लिए प्रेरणा हैं: योगी आदित्यनाथ | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

अटलजी हम सभी के लिए प्रेरणा हैं: योगी आदित्यनाथ

Date : 25-Dec-2025

लखनऊ, 25 दिसंबर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटलजी की 101वीं जयंती पर लोक भवन स्थित अटल प्रतिमा पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटलजी की आज पावन जयंती है। अटलजी का विराट व्यक्तित्व प्रेरणास्रोत है। राष्ट्र के विकास में उन्होंने अपन जीवन समर्पित किया। प्रदेशवासियों को सुशासन दिवस की बधाई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अटलजी हम सभी के लिए प्रेरणा हैं। अटलजी ने उत्तर प्रदेश से संसद में कई बार प्रतिनिधित्व किया है। लखनऊ से ही प्रतिनिधित्व करते हुए अटलजी ने प्रधानमंत्री के रूप में देश के विकास को नये विजन के साथ आगे बढ़ाने का काम किया था। यह वर्ष विशेष है। अटलजी की जन्मशती महोत्सव का आयोजन पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ, उनकी कविताओं के काव्य पाठ के साथ, उनके लेखन, पत्रकारिता, संसद और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भाषण पर आधारित अनेक प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

योगी ने कहा कि यह उप्र के लिए गौरव की बात है कि अटलजी की पैतृक भूमि आगरा जनपद के बटेश्वर में है। उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा भी कानपुर जनपद से पूरी की। सार्वजनिक जीवन को भी बलरामपुर जिले से प्रारम्भ किया। देश की संसद में सर्वाधिक समय तक उप्र का प्रतिनिधित्व किया। उनका विराट व्यक्तित्व देशवासियों को नयी प्रेरणा प्रदान करता है। योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार अटलजी की स्मृतियों को जीवंत बनाए रखने के लिए विशाल प्रवाह को निरंतरता देने के लिए लखनऊ में एक राष्ट्र प्रेरणा स्थल का निर्माण किया गया है जिसका प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कर कमलों से राष्ट्र को समर्पित होना है। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, महापौर सुषमा खर्कवाल समेत अन्य लोग मौजूद थे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement