दिल्ली में बारिश से उड़ानों में देरी, इंडिगो और स्पाइसजेट ने जारी की एडवाइजरी | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

दिल्ली में बारिश से उड़ानों में देरी, इंडिगो और स्पाइसजेट ने जारी की एडवाइजरी

Date : 29-Apr-2026

 नई दिल्ली, 29 अप्रैल । राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में बारिश और खराब मौसम के चलते उड़ानों के संचालन पर काफी असर पड़ा है, जिससे कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं। इंडिगो और स्पाइसजेट जैसी प्रमुख एयरलाइनों ने यात्रियों के लिए एक एडवाइजरी जारी कर एयरपोर्ट जाने से पहले फ्लाइट स्टेटस चेक करने और अतिरिक्त समय लेकर चलने की सलाह दी है। मौसम में सुधार होते ही परिचालन सामान्य होने की उम्मीद है।

देश की बजट एयरलाइन इंडिगो ने मंगलवार को ‘एक्स’ पोस्ट पर जारी यात्रा सलाह में कहा कि दिल्ली में खराब मौसम की वजह से उड़ानों के शेड्यूल पर असर पड़ा है। हम मौसम पर लगातार नज़र रख रहे हैं और आपको आपकी मंज़िल तक सुरक्षित और आसानी से पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप http://bit.ly/4bCoWYk या ऐप के जरिए अपनी उड़ान की स्थिति के बारे में जानकारी लेते रहें।

इंडिगो ने कहा कि कृपया निश्चिंत रहें कि हमारी टीमें हर कदम पर आपकी मदद करने और आपको पूरा सहयोग देने के लिए यहां मौजूद हैं। हम आसमान साफ होने और जल्द ही अपने सामान्य शेड्यूल पर लौटने की उम्मीद करते हैं। आपके धैर्य और समझ के लिए धन्यवाद।

इसके अलावा इंडिगो ने एक अन्य यात्रा परामर्श में कहा कि आइजोल, लेह और अगरतला में खराब मौसम के कारण उड़ानों का संचालन प्रभावित हो रहा है। हमारी टीमें स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रही हैं, ताकि जैसे ही हालात बेहतर हों, आपकी यात्रा फिर से शुरू हो सके। यदि आप आज यात्रा कर रहे हैं, तो हम आपको सलाह देते हैं कि हवाई अड्डे के लिए निकलने से पहले हमारी वेबसाइट या ऐप पर अपनी उड़ान की स्थिति जरूर देख लें।

एयरलाइन ने कहा कि कृपया यात्रा के लिए कुछ अतिरिक्त समय भी लेकर चलें, क्योंकि सड़कों की स्थिति सामान्य से धीमी हो सकती है। हम आपके धैर्य और सहयोग की सराहना करते हैं। आपकी सुविधा और सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इसके अलावा स्पाइसजेट ने जारी एडवाइजरी में कहा कि हमें आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे हेल्पलाइन नंबर अब ठीक से काम कर रहे हैं और हम आपकी सहायता के लिए 24x7 उपलब्ध हैं। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए, कृपया बेझिझक हमसे +91 (0)124 4983410 या +91 (0)1247101600 पर संपर्क करें।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement