तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ दिल्ली साइबर थाने में शिकायत दर्ज | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ दिल्ली साइबर थाने में शिकायत दर्ज

Date : 29-Apr-2026

 कोलकाता, 29 अप्रैल । तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ दिल्ली के मंदिर मार्ग साइबर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। इसमें आरोप लगाया गया है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक कथित फर्जी वीडियो साझा कर भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी अजय पाल शर्मा की छवि धूमिल करने का प्रयास किया।

शिकायतकर्ता अभिषेक दुबे का दावा है कि यह वीडियो संभवतः कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) तकनीक की मदद से तैयार किया गया। इसका उद्देश्य भ्रामक सूचना फैलाना और चुनावी माहौल को प्रभावित करना हो सकता है। दुबे ने संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से वीडियो हटवाने का भी अनुरोध किया है।

तृणमूल कांग्रेस और सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement