राष्ट्रपति कल प्रदान करेंगी प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

राष्ट्रपति कल प्रदान करेंगी प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

Date : 25-Dec-2025

नई दिल्ली, 25 दिसंबर । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शुक्रवार (26 दिसंबर) को विज्ञान भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी) प्रदान करेंगी। वर्ष 2025 में 18 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से 20 बच्चों का इस सम्मान के लिए चयन किया गया है। वहीं वीर बाल दिवस-2025 का राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम यहां के भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कार्यक्रम में उपस्थिति रहेगी। वे बच्चों और युवाओं को संबोधित करेंगे तथा राष्ट्र निर्माण में युवा नागरिकों की भूमिका को रेखांकित करेंगे।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अनुसार भारत सरकार का महिला एवं बाल विकास मंत्रालय शुक्रवार (26 दिसंबर) को राष्ट्रीय स्तर पर वीर बाल दिवस मनाएगा। इस अवसर पर भारत के युवा वीरों के साहस, बलिदान और अनुकरणीय मूल्यों को स्मरण किया जाएगा। इसी दिन विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियाँ हासिल करने वाले बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी) प्रदान किए जाएंगे।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार केंद्र सरकार द्वारा प्रतिवर्ष बच्चों को प्रदान किया जाने वाला एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान है। यह पुरस्कार वीरता, कला एवं संस्कृति, पर्यावरण, सामाजिक सेवा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा खेल के क्षेत्रों में असाधारण उत्कृष्टता के लिए प्रदान किया जाता है।

भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में देशभर से स्कूली बच्चे प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्राप्तकर्ता तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भाग लेंगे। भारत की समृद्ध सभ्यतागत विरासत और वीरता की भावना को प्रदर्शित करने वाली सांस्कृतिक प्रस्तुतियां समारोह का प्रमुख हिस्सा होंगी। कार्यक्रम में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी स्वागत भाषण देंगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement