प्रधानमंत्री ने दोहराया-भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी | The Voice TV

Quote :

" जो स्वयं पर विजय पा लेता है, उसे संसार पराजित नहीं कर सकता।"

National

प्रधानमंत्री ने दोहराया-भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी

Date : 29-Mar-2023

नई दिल्ली, 29 मार्च । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू की गई लड़ाई में न झुकने की बात दोहराई है। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता समाप्त होने के मुद्दे पर सभी विपक्षी दलों के एक मंच पर आने पर गंभीर तंज कसा। उन्होंने कहा कि देश सबकुछ देख रहा है कि कैसे कुछ दलों ने मिलकर 'भ्रष्टाचारी' बचाओ अभियान छेड़ दिया है। उन्होंने यह टिप्पणी मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्रीय कार्यालय के विस्तार का लोकार्पण करने के बाद अपने संबोधन में की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त लोग एजेंसियों और अदालतों पर सवाल उठा रहे हैं। इनके झूठे आरोपों से न देश झुकेगा और न ही भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई रुकेगी। विश्व में आज जब भारत का डंका बज रहा है, तो देश के भीतर और देश के बाहर बैठी भारत विरोधी शक्तियों का एकजुट होना स्वाभाविक है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement