शहीद हेमू कालाणी जन्मशताब्दी समापन समारोह आज, डॉ. मोहन भागवत होंगे मुख्य अतिथि | The Voice TV

Quote :

" जो स्वयं पर विजय पा लेता है, उसे संसार पराजित नहीं कर सकता।"

National

शहीद हेमू कालाणी जन्मशताब्दी समापन समारोह आज, डॉ. मोहन भागवत होंगे मुख्य अतिथि

Date : 31-Mar-2023

 भोपाल, 31 मार्च । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बीएचईएल दशहरा मैदान पर आज (शुक्रवार ) बड़ा सिंधी समागम होगा। अमर बलिदानी हेमू कालाणी के जन्मशताब्दी वर्ष के समापन समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और सिंधी समाज के बड़े संत मंच पर उपस्थित रहेंगे।

समारोह में भारत के अलावा पाकिस्तान, अमेरिका, लंदन, दुबई सहित दुनियाभर में बसे सिंधी समाज के करीब एक लाख लोग इस अवसर के साक्षी बनेंगे। अब तक 82 हजार लोगों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है। यह अब तक का सबसे बड़ा सिंधी समाज का समागम है।



इस दौरान लगाई गई प्रदर्शनी में अखंड भारत में सिंध प्रांत में निवासरत सिंधी समाज के लोगों की जीवनशैली, सभ्यता और संस्कृति देखने को मिलेगी। इस प्रदर्शनी में भारत- पाकिस्तान बंटवारे में अपनी जन्मभूमि से जुदा हुए सिंधी समाज के लोगों का दर्द भी नजर आएगा। इसके अलावा सिंधु घाटी की सभ्यता, हड़प्पा संस्कृति और मोहनजोदड़ो की झलक भी दिखेगी।

बीएचईएल दशहरा मैदान पर अब तक की सबसे बड़ी सिंधी प्रदर्शनी में अमर शहीद हेमू कालाणी के बलिदान की गाथा दिखेगी। रंगोली से तैयार अखंड भारत (जब भारत और पाकिस्तान एक ही देश हुआ करते थे।) का नक्शा भी दिखेगा।

उल्लेखनीय है कि अमर बलिदानी हेमू कालाणी जन्म शताब्दी वर्ष को भारतीय सिंधु सभा और सिंधु पंचायत संस्थाएं देश में अलग-अलग प्रकार से मना रहे हैं। इस जन्म शताब्दी वर्ष की शुरुआत 23 मार्च 2022 को हुई थी। इसके समापन को लेकर देश भर में रथ यात्राएं, तमाम प्रतिस्पर्धा हो रहीं हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement