देश के कई हिस्सों में आज बारिश और ओलावृष्टि के आसार | The Voice TV

Quote :

" जो स्वयं पर विजय पा लेता है, उसे संसार पराजित नहीं कर सकता।"

National

देश के कई हिस्सों में आज बारिश और ओलावृष्टि के आसार

Date : 31-Mar-2023

नई दिल्ली, 31 मार्च । पिछले दो दिनों से दिल्ली को भिगोने वाली बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक शुक्रवार और शनिवार को भी दिल्ली में बारिश होगी। उधर, गुरुवार और शुक्रवार को हुई बारिश से दिल्ली के कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया है। एनडीएमसी क्षेत्र सहित कई स्थानों पर पेड़ों की शाखाएं गिर गई हैं।

विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पूर्वी राजस्थान में 31 मार्च को ओलावृष्टि हो सकती है। पश्चिम राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बारिश की भी संभावना है। 1 अप्रैल तक उत्तर पश्चिम भारत में छिटपुट वर्षा होने और तेज हवा चलने की संभावना है। शनिवार और रविवार को तापमान में गिरावट आएगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement