नालंदा में रामनवमी पर हिंसा के बाद स्थिति तनावपूर्ण | The Voice TV

Quote :

" जो स्वयं पर विजय पा लेता है, उसे संसार पराजित नहीं कर सकता।"

National

नालंदा में रामनवमी पर हिंसा के बाद स्थिति तनावपूर्ण

Date : 01-Apr-2023

 नालंदा (बिहार), 01 अप्रैल । नालंदा के लहेरी थाना क्षेत्र के गगन दीवान में रामनवमी के जुलूस के दौरान हुई हिंसा के बाद स्थिति तनावपूर्ण है। जिला प्रशासन ने क्षेत्र में धारा 144 लागू की है। दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी, पथराव और आगजनी में 14 लोग घायल हुए हैं। कई वाहन फूंक दिए गए हैं। नालंदा सदर अस्पताल के डॉक्टर विश्वजीत कुमार का कहना है कि इनमें से चार को गोली लगी थी। उनमें से तीन को पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रेफर किया गया है। एक व्यक्ति आईसीयू में भर्ती है। जिला अधिकारी शशांक शुभंकर का कहना है कि साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। इंटरनेट सेवा निलंबन पर विचार किया जा रहा है। क्षेत्र में पुलिस गश्त कर रही है। बदमाशों की पहचान की जा रही है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement