केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो अप्रैल को जाएंगे बिहार, सासाराम का कार्यक्रम रद्द | The Voice TV

Quote :

" जो स्वयं पर विजय पा लेता है, उसे संसार पराजित नहीं कर सकता।"

National

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो अप्रैल को जाएंगे बिहार, सासाराम का कार्यक्रम रद्द

Date : 01-Apr-2023

नई दिल्ली, 01 अप्रैल । केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह दो अप्रैल को बिहार दौर पर जाएंगे। हालांकि, कानून व्यवस्था को देखते हुए बिहार के सासाराम में प्रस्तावित उनके कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। शाह बाकी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। गृह मंत्रालय ने शनिवार दोपहर यह जानकारी दी है।

मंत्रालय के अनुसार शाह रविवार सुबह 11:30 बजे पटना में एसएसबी के विभिन्न उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद दोपहर दो बजे नवादा के हिसुआ में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

उल्लेखनीय है कि शाह रविवार सुबह 11:30 सासाराम में सम्राट अशोक जयंती पर आयोजित समारोह को संबोधित करने वाले थे लेकिन कानून व्यवस्था के मद्देनजर इसे रद्द कर दिया गया है। रामनवमी उत्सव के दौरान सासाराम और बिहार शरीफ में हिंसक झड़प का मामला सामने आया था। हालांकि, बिहार पुलिस का कहना है कि अभी हालात सामान्य हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement