इंदौरः युवाओं और उद्यमियों के लिए आज विशेष कार्यशाला का आयोजन | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

इंदौरः युवाओं और उद्यमियों के लिए आज विशेष कार्यशाला का आयोजन

Date : 10-Feb-2026

 इंदौर, 10 फरवरी। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के देपालपुर क्षेत्र में युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्योग स्थापना के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज मंगलवार को सुबह 11 बजे से देपालपुर जनपद पंचायत सभागृह में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला में अपना स्वयं का उद्योग, व्यापार या सर्विस यूनिट स्थापित करने के इच्छुक युवाओं और उद्यमियों को शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

जनसम्पर्क अधिकारी महिपाल अजय ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यशाला में विशेष रूप से स्टार्टअप पॉलिसी तथा मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के अंतर्गत उपलब्ध ऋण सुविधा, अनुदान (सब्सिडी), पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी विशेषज्ञ अधिकारियों द्वारा प्रदान की जाएगी। साथ ही उद्यम स्थापना से संबंधित व्यवहारिक मार्गदर्शन भी दिया जाएगा, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने में सहायता मिलेगी।

उन्होंने बताया कि जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र इंदौर तथा जनपद पंचायत देपालपुर द्वारा आयोजित यह कार्यशाला क्षेत्र के युवाओं के लिए लाभकारी साबित होगी। अधिक से अधिक युवाओं और इच्छुक उद्यमियों से कार्यशाला में उपस्थित होकर योजनाओं का लाभ लेने की अपील की गई है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement