भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से प्रवीण कुमार ने की मुलाकात,बताया संगठनात्मक सशक्तिकरण छुएगी बुलंदी | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से प्रवीण कुमार ने की मुलाकात,बताया संगठनात्मक सशक्तिकरण छुएगी बुलंदी

Date : 10-Feb-2026

 अररिया 10 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा में प्रदेश स्तर पर साथ में कार्य किए भाजपा नेता प्रवीण कुमार ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन से मुलाकात की और जिला समेत सीमांचल में भाजपा के कार्यक्रम और संगठनात्मक स्थिति को लेकर चर्चा की।

जानकारी देते हुए भाजपा नेता प्रवीण कुमार ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार बिहार आगमन पर पटना स्थित सरकारी आवास पर उनसे मुलाकात की और अभिनंदन करते हुए बधाई दी। कुमार ने कहा कि नितीन नवीन का भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का मतलब युवाओं की आवाज, बिहार की पहचान, दक्ष रणनीतिकार और कुशल संगठनकर्ता को तरजीह मिलना है।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितीन नवीन के नेतृत्व में भाजपा निश्चित ही संगठनात्मक सशक्तिकरण और जनसेवा कार्य में नई ऊंचाई को छुएगी।

भाजपा नेता श्री कुमार ने कहा कि मेरे लिए यह सौभाग्य की बात है कि उनके नेतृत्व में लगातर तीन वर्षों तक बिहार भाजपा युवा मोर्चा में कार्य करने का अवसर मिला। उनका पार्टी के सर्वोच्च दायित्व पर आसीन होना, हम सभी के लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है।कहा कि उनका निर्वाचन पार्टी में न सिर्फ नई सोच, नया नेतृत्व,नए उत्साह का प्रतीक है,बल्कि सामान्य कार्यकर्ता को आगे बढ़ाने का बड़ा उदाहरण भी है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement