लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित, राज्यसभा में एस जयशंकर ने पश्चिम एशिया पर दिया बयान | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित, राज्यसभा में एस जयशंकर ने पश्चिम एशिया पर दिया बयान

Date : 09-Mar-2026

 नई दिल्ली, 09 मार्च। संसद के बजट सत्र के दौरान सोमवार को विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। इस कारण पीठासीन आधिकारी एनके रामचन्द्रन को सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

इस बीच विदेशमंत्री एस जयशंकर ने राज्यसभा में पश्चिम एशिया की स्थिति पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 20 फरवरी को बयान जारी कर गहरी चिंता व्यक्त की थी और सभी पक्षों से संयम बरतने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा कि भारत का मानना है कि तनाव कम करने के लिए संवाद और कूटनीति ही सबसे प्रभावी रास्ता है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement