इतिहास के पन्नों में 12 मार्च : आज ही के दिन शुरू हुई थी ऐतिहासिक दांडी यात्रा, जिससे ब्रिटिश शासन को दी गई चुनौती | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

इतिहास के पन्नों में 12 मार्च : आज ही के दिन शुरू हुई थी ऐतिहासिक दांडी यात्रा, जिससे ब्रिटिश शासन को दी गई चुनौती

Date : 11-Mar-2026

 इतिहास में 12 मार्च की तारीख कई महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए जानी जाती है। इनमें सबसे प्रमुख घटना वर्ष 1930 में शुरू हुआ दांडी मार्च है, जिसे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का एक निर्णायक मोड़ माना जाता है।

इस दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने गुजरात के साबरमती आश्रम से नमक कानून के विरोध में ऐतिहासिक यात्रा की शुरुआत की थी। यह यात्रा करीब 24 दिनों तक चली और अंततः गुजरात के तटीय गांव दांडी पहुंचकर समाप्त हुई, जहां गांधीजी ने समुद्र के पानी से नमक बनाकर ब्रिटिश सरकार के नमक कानून को तोड़ा।

नमक सत्याग्रह के रूप में प्रसिद्ध यह आंदोलन अंग्रेजी शासन के खिलाफ असहयोग और सविनय अवज्ञा आंदोलन का महत्वपूर्ण हिस्सा था। उस समय ब्रिटिश सरकार ने नमक के उत्पादन और बिक्री पर कर लगा रखा था, जिससे आम जनता को भारी आर्थिक बोझ उठाना पड़ता था।

गांधीजी की इस पहल ने पूरे देश में आजादी की लड़ाई को नई दिशा दी। दांडी मार्च के बाद देश के विभिन्न हिस्सों में हजारों लोगों ने नमक कानून तोड़कर ब्रिटिश शासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए।

इतिहासकारों के अनुसार दांडी मार्च ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को जनांदोलन का स्वरूप दिया और ब्रिटिश साम्राज्य की उस सत्ता को खुली चुनौती दी जिसके बारे में कहा जाता था कि उसके साम्राज्य में कभी सूरज नहीं डूबता।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1799 - ऑस्ट्रिया ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1872 - लॉर्ड मायो को मौत के घाट उतारने वाले शेर अली को फांसी पर लटकाया गया।

1930 - गांधी जी ने नमक सत्याग्रह के लिए अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से अपनी दांडी यात्रा शुरू की। उन्होंने इसके साथ ही सविनय अवज्ञा आंदोलन भी शुरू किया और लोगों से ब्रिटिश हुकूमत को कर अदा न करने को कहा।

1938 - जर्मनी ने ऑस्ट्रिया पर हमला किया।

1942 - दूसरे विश्व युद्ध के समय ब्रिटिश सैनिकों ने अंडमान द्वीप खाली किया।

1954 - भारत सरकार ने साहित्य अकादमी की स्थापना की।

1960 - भारतीय मनीषी, लेखक और संस्कृत विद्वान क्षितिमोहन सेन का निधन।

1967 - इंदिरा गांधी दूसरी बार देश की प्रधानमंत्री बनीं।

1992 - मारिशस गणराज्य घोषित।

1993 - मुंबई में कई बम धमाकें हुए और उनमें 300 लोग मारे गए और सैकड़ों से अधिक घायल हो गए।

1998 - प्रथम टर्बोनेट इंजन निर्माता हेन्स जोशिम पाबस्ट वान ओहेन का निधन।

2003 - सर्बिया के प्रधानमंत्री जोरान जिनजिब की बेलग्रेड में हत्या।

2004 - दक्षिण कोरियाई संसद में महाभियोग पारित होने के बाद राष्ट्रपति रोह मू हुन पद से निलम्बित।

2004 - लाहौर में दसवां दक्षेस लेखक सम्मेलन प्रारम्भ।

2006 - ईराक में सद्दाम हुसैन के विरुद्ध मुकदमे की सुनवाई प्रारम्भ।

2007 - जमैका में 9वें विश्वकप क्रिकेट का उद्घाटन हुआ।

2008 - पुदुचेरी के उपराज्यपाल मुकुट मिथी ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

2008 - केन्द्रीय मंत्रिमण्डल ने नगालैण्ड में राष्ट्रपति शासन हटाने का निर्णय लिया।

2008 -अमेरिकी वायुसेना ने विश्व के पहले स्टील्थ लड़ाकू विमान एफ-117 को अपने बेड़े से हटाया।

2008 - विश्व की सबसे लम्बी आयु की समझी जाने वाली महिला वारवा सेमेनिकोवा का रूस में 117 वर्ष की आयु में निधन।

2009 - वायुसेना में ऑपरेशंस निदेशालय के पहले महानिदेशक के तौर पर एयर मार्शल डी.सी. कुमारिया ने कार्यभार सम्भाला।

2018 - नेपाल के त्रिभुवन अन्तरराष्ट्रीय विमानक्षेत्र में यूएस-बांग्ला एयरलाइन्स का विमान दुर्घटनाग्रस्त, कम से कम 51 लोगों की मृत्यु।

जन्म

1911 - दयानंद बांदोदकर - भारतीय राज्य गोवा के भूतपूर्व प्रथम मुख्यमंत्री थे।

1913 - यशवंतराव चव्हाण - भारतीय राजनीतिज्ञ।

1927 - रॉल अलफोन्सिन - अर्जेंटीना के राष्ट्रपति थे।

1950 -हरमोहिन्दर सिंह बेदी - हिंदी लेखक, एक शिक्षाविद और भारतीय राज्य पंजाब के अकादमिक प्रशासक हैं।

1962 - एस. दामोदरन (समाजिक कार्यकर्ता) - तमिलनाडु के प्रसिद्ध समाजिक कार्यकर्ता हैं।

1984 - श्रेया घोषाल - भारतीय गायका।

निधन

604 - पोप ग्रेगरी प्रथम - ईसाई धर्म का सर्वोपरि नेता चुने जाने के पहले रोमन सिनेटर का सम्मान प्राप्त था।

1960 - क्षितिजमोहन सेन - मध्यकालीन संत साहित्य के मर्मज्ञ समीक्षक।

1999 - यहूदी मैनुहिन - बीसवीं सदी के प्रसिद्ध वायलिन वादक।

2010 - पी. सी. वैद्य - भारत के प्रसिद्ध गणितज्ञों में से एक थे।

2012 - बी. जे. दीवान - आंध्र प्रदेश के कार्यवाहक राज्यपाल थे।

महत्वपूर्ण अवसर

-केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की स्थापना दिवस।

-तिब्बती महिला विकास दिवस।

-डांडी कूच दिवस (1930)।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement