रामनवमी के मौके पर रामदास अखाड़ा से आज निकाली जाएगी शोभा यात्रा | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

रामनवमी के मौके पर रामदास अखाड़ा से आज निकाली जाएगी शोभा यात्रा

Date : 26-Mar-2026

 सुपौल, 26 मार्च । हर वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री राम जन्मोत्सव के अवसर पर श्री श्री 108 बाबा रामदास राम-जानकी ठाकुर बाड़ी अखाड़ा से भव्य शोभायात्रा सभी सनातनी के सहयोग से निकाली जाएगी।

इस बार शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालुओं के भाग लेने की तैयारी है,जिसमें 5 रथ,दो बैंड पार्टी,ढोल ताशा टोली,शंख,घंटा,घड़ी घंटा लिए भक्त जन,25 घोड़ा,भगवा झंडा लिए श्रद्धालु,भाला,फरसा, तलवार,लाठी आदि पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र से लैस रहेंगे,हनुमान जी,भोले बाबा,भारत माता सहित अनेक झांकी,राम दरबार की मूर्ति रहेगी।शहर के अनेक स्थानों से श्रद्धालु सपरिवार उपस्थित रहेंगे,एकल अभियान के साथ-साथ कई अखाड़ा,संस्था एवं मंदिर समिति के आने संभावना है जिनसे समिति द्वारा अनवरत संपर्क किया जा रहा है।

शोभायात्रा अखाड़ा से किर्त्तन भवन,महावीर चौक,अंबेडकर चौक, लोहिया नगर चौक,स्टेशन चौक,महावीर चौक, थाना चौक, कोशी प्रोजेक्ट चौक, वापसी में मल्लिक चौक से अखाड़ा वापस आएगी।

संध्या में 48 घंटा के लिए अखंड रामधुन अष्टयाम प्रारंभ होगा तथा मेला अवधि सात दिन तक नित्य सुबह-शाम प्रसाद वितरण किया जाएगा।

शुक्रवार को पूजा प्रातः 08 बजे प्रारंभ होगा, शोभायात्रा 1.30 बजे प्रारंभ होगा।

अध्यक्ष अरुण चौधरी रामनवमी मेला के सभी समिति का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

अध्यक्ष ने बताया हनुमान जी की विशाल प्रतिमा का अंतिम रुप दिया जा रहा है।पूरे शहर में ध्वज लगाया जा रहा है,तोरण द्वार एवं पंडाल बनाने का भी कार्य भी अंतिम चरण पर है,प्रकाश एवं साउण्ड का भी प्रयाप्त व्यवस्था रहेगी।ठाकुरबाड़ी परिसर का रंग रोगन के बाद पुष्प-सजावट का कार्य अंतिम चरण में है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement