डीजल पर एक्साइज ड्यूटी समाप्त करना और पेट्रोल पर 10 रुपये की कटौती मोदी सरकार का ऐतिहासिक निर्णय : किरण देव | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

डीजल पर एक्साइज ड्यूटी समाप्त करना और पेट्रोल पर 10 रुपये की कटौती मोदी सरकार का ऐतिहासिक निर्णय : किरण देव

Date : 27-Mar-2026

 रायपुर, 27 मार्च  केंद्र सरकार द्वारा डीजल को एक्साइज ड्यूटी से मुक्त करने और पेट्रोल पर 10 प्रति लीटर की कटौती करते हुए एक्साइज ड्यूटी को मात्र 3 प्रति लीटर करने के निर्णय का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने स्वागत किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि, एक बड़े कदम के तहत नरेंद्र मोदी सरकार ने ईंधन पर उत्पाद शुल्क में भारी कटौती की है। पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 10 घटाकर मात्र 3 कर दिया गया है, जबकि डीजल पर शुल्क पूरी तरह समाप्त कर शून्य कर दिया गया है। वैश्विक संकट के इस दौर में भी यह निर्णायक कदम सुनिश्चित करता है कि आम उपभोक्ताओं पर कोई अतिरिक्त बोझ न पड़े। इस पुनीत फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement