सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क में कटौती कर जनता को दी राहत: पंकज चौधरी | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क में कटौती कर जनता को दी राहत: पंकज चौधरी

Date : 27-Mar-2026

 लखनऊ, 27 मार्च । केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में बड़ी कटौती करने के सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

चौधरी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि रामनवमी के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को बड़ी राहत देते हुए महत्वपूर्ण फैसला लिया है। बढ़ते वैश्विक संकट और अंतरराष्ट्रीय तनाव के बीच सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में बड़ी कटौती की है। सरकार हर परिस्थिति में देशवासियों के साथ मजबूती से खड़ी है और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि जनता पर किसी भी तरह का अतिरिक्त बोझ न पड़े तथा उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए लिखा कि पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 10 रुपये घटाकर 3 रुपये कर दी गई है, जबकि डीजल पर उत्पाद शुल्क शून्य करने का निर्णय आम नागरिकों को बड़ी राहत देने वाला एक संवेदनशील कदम है। वैश्विक परिस्थितियों के बीच यह निर्णय न केवल उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ को कम करेगा, बल्कि आर्थिक स्थिरता और ऊर्जा उपलब्धता को भी सुनिश्चित करेगा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement