असम के दो दिवसीय दौरे पर आज गुवाहाटी पहुंचेंगे अमित शाह | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

असम के दो दिवसीय दौरे पर आज गुवाहाटी पहुंचेंगे अमित शाह

Date : 28-Mar-2026

 गुवाहाटी, 28 मार्च । भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह असम विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आज दो दिवसीय दौरे पर गुवाहाटी पहुंचेंगे। इस दौरान वे राजनीतिक सभाओं, रोड शो में हिस्सा लेने के साथ ही पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा करेंगे।

इस संबंध में असम प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद दिलीप सैकिया ने बीती देर रात मीडिया को बताया कि शाह शनिवार दोपहर लगभग 2ः35 बजे गुवाहाटी के बोरझार हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। वहां से वे कोईनाधारा गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। वहां पर पार्टी के नेताओं के साथ चुनाव संबंधित तैयारियों को लेकर चर्चा करेंगे। उसके बाद 3ः50 बजे वहां से निकलेंगे। शाम 4ः15 बजे गुवाहाटी में एक विशाल रोड शो करेंगे। प्रदेश भाजपा कार्यालय में शाम लगभग 6 बजे भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और विभिन्न टोलियों के साथ राजनीतिक चर्चा करेंगे।

उल्लेखनीय है कि बीती रात से गुवाहाटी में बरसात हो रही है। इसके चलते राजनीतिक पार्टियों के चुनाव प्रचार में काफी अवरोध उत्पन्न हो रहा है। ऐसे में भाजपा की गुवाहाटी में अमित शाह के रोड शो के लेकर भी आशंकाएं उत्पन्न हो गई है। शाम तक मौसम खराब रहता है तो भाजपा किस तरह की तैयारी करती है, यह देखना होगा।

अमित शाह अगले दिन 29 मार्च को असम के कई स्थानों पर पार्टी के चुनाव प्रचार में भाग लेंगे। ढेकियाजुली और टिहू क्षेत्र के सामता में होने वाली दो चुनावी सभाओं में अमित शाह हिस्सा लेंगे। चुनाव प्रचार सभाओं तथा रोड शो में मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा सहित पार्टी के पदाधिकारी और मित्र दल के शीर्ष नेतृत्व उपस्थित रहेंगे। भाजपा के स्टार प्रचारक शाह के आगमन को लेकर भाजपा द्वारा जोरदार तैयारी की जा रही है। भाजपा ने प्रधानमंत्री समेत कुल 40 स्टार कैंपेनर को चुनाव मैदान में उतारा है।

आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के असम दौरे के साथ ही राजनाथ सिंह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री समेत अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ नेता भी असम का दौरा करने वाले हैं। वहीं राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी भी चुनाव प्रचार के लिए असम आने वाले हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement