बिलासपुर : रेल यात्रियों को राहत, शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में बढ़े अतिरिक्त कोच | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

बिलासपुर : रेल यात्रियों को राहत, शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में बढ़े अतिरिक्त कोच

Date : 28-Mar-2026

 बिलासपुर, 28 मार्च। ट्रेनों में बढ़ती भीड़ के बीच रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच जोड़े जा रहे हैं, जिससे अधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ मिल सकेगी।

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने शालीमार-एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच जोड़ने का फैसला लिया है। यह सुविधा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली ट्रेन संख्या 18030/18029 में लागू की जाएगी।

रेलवे के अनुसार, ट्रेनों में बढ़ती वेटिंग लिस्ट को कम करने और यात्रियों को अधिक कंफर्म सीट उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। इसके तहत एक एसी-3 टियर और एक स्लीपर कोच अस्थायी रूप से जोड़े जाएंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 28 से 31 मार्च और एक से तीन अप्रैल तक शालीमार से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 18030 में अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। वहीं, एलटीटी से चलने वाली ट्रेन संख्या 18029 में 30 और 31 मार्च के साथ एक से पांच अप्रैल तक यह सुविधा लागू रहेगी।

रेलवे अधिकारियों का मानना है कि इस निर्णय से इस रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और वेटिंग टिकट कंफर्म होने की संभावना बढ़ेगी। अस्थायी तौर पर शुरू की गई इस व्यवस्था से त्योहार और छुट्टियों के दौरान बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने में भी मदद मिलने की उम्मीद है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement