पीएम जन आरोग्य योजना के तहत देश भर में 36 हजार 229 अस्पताल इम्पैनलड : प्रताप राव जाधव | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

पीएम जन आरोग्य योजना के तहत देश भर में 36 हजार 229 अस्पताल इम्पैनलड : प्रताप राव जाधव

Date : 28-Mar-2026

 नई दिल्ली, 28 मार्च ।केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रताप राव जाधव ने बताया कि आयुष्मान भारत प्रधान मन्त्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत देश भर में 36,229 इम्पैनलड हॉस्पिटल्स हैं। इन अस्पतालों के माध्यम से कैंसर, दिल के रोगों, फेफड़ों, ब्रैस्ट रोगों सहित 27 गम्भीर रोगों का इलाज किया जा रहा है।

उन्होंने यह जानकारी राज्य सभा सांसद इंदु गोस्वामी को संसद में दी।

उन्होंने बताया कि योजना के अन्तर्गत 6,746 निजी अस्पताल भी इम्पैनलड किये गए हैं। उन्होंने बताया कि योजना के अन्तर्गत सभी गम्भीर बिमारियों और महंगे डायग्नोस्टिक टेस्टों को शामिल किया गया है।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने बताया कि योजना के सितम्बर 2018 से शुरू होने के बाद स्वास्थ्य लाभ पैकेज को पांच बार संशोधित किया गया है। शुरू में सितम्बर 2018 में इस योजना में 1391 पैकेज शुरू किये गए थे जिन्हें अब बढ़ा कर 1961 कर दिया गया है। इस योजना का लाभ सभी पात्र लाभार्थी ग्रहण कर सकते हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement