धनबाद के 55 विद्यालयों के 110 शिक्षक उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

धनबाद के 55 विद्यालयों के 110 शिक्षक उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित

Date : 28-Mar-2026

 धनबाद, 28 मार्च । शहर के मिश्रित भवन में शनिवार को स्वास्थ्य और कल्याण कार्यक्रम के तहत जिले के आरोग्य दूतों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूलों में बच्चों के बीच स्वास्थ्य, सुरक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंडों के 55 विद्यालयों से जुड़े कुल 110 शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। ये सभी शिक्षक आरोग्य दूत के रूप में कार्य करते हुए विद्यार्थियों के बीच स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी पहुंचा रहे हैं और उन्हें जागरूक बना रहे हैं।

इस पहल के तहत छात्रों को स्वास्थ्य, साइबर सुरक्षा और सड़क सुरक्षा जैसे अहम विषयों पर जानकारी दी जाती है। इसके लिए एनसीईआरटी ने विशेष मॉड्यूल तैयार किया है।

इसके माध्यम से बच्चों को सरल और प्रभावी तरीके से शिक्षित किया जा रहा है। इस अभियान में सी-3 एनजीओ और स्वास्थ्य विभाग की टीम भी सक्रिय सहयोग दे रही है।

कक्षा 06 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए हर सप्ताह विशेष सत्र आयोजित किए जाते हैं। इन सत्रों में केंद्र और राज्य सरकार की ओर से निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार बच्चों को जरूरी जानकारी दी जाती है, जिससे वे अपने जीवन में सुरक्षित और स्वस्थ आदतों को अपना सकें।

कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन आलोक विश्वकर्मा और डीईओ अभिषेक झा सहित स्वास्थ्य विभाग और सी-3 की टीम के सदस्य उपस्थित थे।

यह कार्यक्रम न केवल बच्चों में जागरूकता बढ़ा रहा है, बल्कि उन्हें एक स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य की दिशा में प्रेरित भी कर रहा है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement