उद्योगपति विजयपत सिंघानिया आज होंगे पंचतत्व में विलीन | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

उद्योगपति विजयपत सिंघानिया आज होंगे पंचतत्व में विलीन

Date : 29-Mar-2026

 मुंबई, 29 मार्च । दिग्गज उद्योगपति रेमंड समूह के पूर्व अध्यक्ष और पद्म भूषण से अलंकृत डॉ. विजयपत कैलाशपत सिंघानिया का अंतिम संस्कार आज यहां किया जाएगा। शनिवार को 87 वर्ष की आयु में मुंबई में आखिरी सांस लेने वाले सिंघानिया की आत्मिक शांति के लिए दोपहर डेढ़ बजे हवेली (एलडी रूपारेल मार्ग) में प्रार्थना सभा होगी। इसके बाद दोपहर तीन बजे चंदनवाड़ी में उनका अंतिम संस्कार होगा। बेटे गौतम सिंघानिया ने एक्स पर यह जानकारी दी। गौतम रेमंड समूह के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं।

विजयपत सिंघानिया एविएशन के प्रति अपने जुनून के लिए भी प्रख्यात रहे हैं। हॉट एयर बैलून में सबसे ज्यादा ऊंचाई तक पहुंचने का विश्व रिकॉर्ड भी उनके नाम है। विजयपत सिंघानिया ने लगभग दो दशक तक रेमंड समूह का नेतृत्व किया। इसके बाद 2000 में उन्होंने कंपनी की बागडोर गौतम सिंघानिया को सौंप दी। उन्होंने अपनी 37 फीसदी हिस्सेदारी भी अपने बेटे के नाम कर दी। विजयपत सिंहानिया ने रेमंड को छोटी सी मिल से एक ग्लोबल साम्राज्य में बदलने में सफलता हासिल की। गौतम से उनके कानूनी विवाद भी हुए। हालांकि बाद में पिता-पुत्र ने विवाद सुलझा लिए।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement