वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग

Date : 30-Mar-2026

 सिलीगुड़ी, 30 मार्च । नक्सलबाड़ी में सप्लीमेंट्री लिस्ट जारी होते ही डिलीट वोटरों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जिसके चलते लोगों में नाराजगी और विरोध भी बढ़ता जा रहा है।

दार्जिलिंग जिले के नक्सलबाड़ी ब्लॉक के हाथीघिसा इलाके के 25/62 सेबदुल्ला जोत प्राथमिक विद्यालय की सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट में इस बार 66 लोगों के नाम हटा दिए गए है। कुल 966 वोटरों में से 28 फरवरी को जारी पहली पूर्ण वोटर लिस्ट में 40 नाम पहले ही हटाए गए थे और 111 नाम जांच के अधीन थे।

अब दूसरी सप्लीमेंट्री लिस्ट जारी होने के बाद फिर 66 और वोटरों के नाम हटा दिए गए हैं। हालांकि अभी भी 11 वोटरों के नाम जांच के अधीन बताए जा रहे हैं।

इस बार जिन लोगों के नाम हटाए गए है, उनमें नक्सलबाड़ी पंचायत समिति के कर्माध्यक्ष आसर्फ अंसारी का नाम भी शामिल है। उन्होंने आरोप लगाया है कि अल्पसंख्यक और दो आदिवासी समुदाय के वोटरों के नाम जानबूझकर हटाए गए है।

आसर्फ अंसारी का कहना है कि यह काम चुनाव आयोग द्वारा बीजेपी को फायदा पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके परिवार का नाम 2002 से वोटर लिस्ट में है, उनके पिता का नाम भी दर्ज था और उनके दादा ने 1951 में वोट दिया था। उनके पास सभी जरूरी दस्तावेज मौजूद है।

इसी तरह की शिकायत अन्य हटाए गए वोटरों ने भी की है। इस पूरे मामले को लेकर प्रभावित लोगों ने चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर विरोध और नाराजगी जताई है


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement