रायपुर में 159 शराबी वाहन चालकों पर पुलिस ने की चलानी कार्रवाई | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

रायपुर में 159 शराबी वाहन चालकों पर पुलिस ने की चलानी कार्रवाई

Date : 30-Mar-2026

 रायपुर 30 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने बीती रात नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक ही रात में 159 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। यह अभियान शहर के अलग-अलग हिस्सों में चलाया गया।

पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देशन और डीसीपी विकास कुमार के

मार्गदर्शन में यह विशेष अभियान रविवार की देर रात तक चलाया गया। चेकिंग के दौरान ब्रीथ एनालाइजर

से जांच की गई। जिसमें पुलिस ने कुल 8 जगहों पर चेकिंग प्वाइंट लगाए थे। करीब 4 घंटे तक लगातार जांच अभियान चलाया गया।इस दौरान संदिग्ध वाहन चालकों की जांच की गई। चेकिंग के दौरान कई चालक शराब के नशे में वाहन चलाते मिले। सभी के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की गई । पुलिस ने चालान काटने के साथ अन्य कानूनी प्रक्रिया भी शुरू की है । अधिकारियों का कहना है कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अभियान चलाया गया। पुलिस का कहना है कि आगे भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे। लोगों से अपील की गई है कि नशे में वाहन न चलाएं। नियमों का पालन करें और सुरक्षित ड्राइविंग करें।

उल्लेखनीय है कि साल 2026 के शुरुआती 3 महीने में ही रायपुर पुलिस ने नशे में गाड़ी चलाने वाले 1,580 लोगों पर कार्रवाई की है। यह आंकड़ा साल 2025 के पूरे 12 महीनों 1,537 केस के रिकॉर्ड को पार कर गया है। पुलिस अब इन सभी आरोपितों के ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड कराने के लिए आरटीओ को प्रस्ताव भेजने की तैयारी में है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, यह मुहिम केवल चालान काटने के लिए नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को रोकने के लिए है। अफसरों ने स्पष्ट किया कि नशे में गाड़ी चलाना न केवल खुद की बल्कि दूसरों की जान को भी खतरे में डालना है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement