विपक्ष के हंगामे से लोकसभा की कार्यवाही 12:30 बजे तक स्थगित | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

विपक्ष के हंगामे से लोकसभा की कार्यवाही 12:30 बजे तक स्थगित

Date : 30-Mar-2026

 नई दिल्ली, 30 मार्च । संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही विपक्ष के हंगामे के चलते 12:30 बजे तक स्थगित कर दी गई।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही शुरू कराई और प्रश्नकाल में संबंधित मंत्रियों ने पूछे गए प्रश्नों के उत्तर सदन के पटल पर रखे। इसके बाद विपक्ष ने पश्चिम एशिया संकट और एलपीजी संकट पर चर्चा की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया।

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष को समझाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने वामपंथी कट्टरपंथ पर निर्णायक कदम उठाने की बात कही थी और आज इस पर गृहमंत्री जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि ऊर्जा संकट पर प्रधानमंत्री ने स्वतः संज्ञान लेते हुए विस्तृत वक्तव्य दिया है। बजट भाषण में भी एलपीजी मुद्दे पर चर्चा हुई है। रिजिजू ने आश्वासन दिया कि जरूरत पड़ने पर इस पर फिर चर्चा होगी, लेकिन फिलहाल लिस्टेड विषयों पर चर्चा होने दी जाए। विपक्षी सांसदों के लगातार हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही को 12:30 बजे तक स्थगित कर दिया गया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement