सांसद राजू बिष्ट पहुंचे चोपड़ा, आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग तेज | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

सांसद राजू बिष्ट पहुंचे चोपड़ा, आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग तेज

Date : 30-Mar-2026

 उत्तर दिनाजपुर, 30 मार्च। जिले के चोपड़ा इलाके में रविवार रात तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच हुए संघर्ष के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

कांचाकाली बाजार क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद सोमवार को दार्जिलिंग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद राजू बिष्ट मौके पर पहुंचे। उन्होंने पहले कालागछ स्थित पार्टी कार्यालय में घायल कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया। इसके बाद चोपड़ा थाने जाकर पुलिस अधिकारियों के साथ लंबी बैठक की।

सांसद का आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ता जब इलाके में पार्टी का झंडा लगा रहे थे, तभी 25-30 तृणमूल समर्थित लोगों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि चोपड़ा के लोग विकास चाहते है, लेकिन कुछ असामाजिक तत्व इसमें बाधा डाल रहे है। उन्होंने आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए चेतावनी दी कि इलाके को “गुंडामुक्त” करना होगा।

घटना के बाद सांसद ने कांचाकाली इलाके में भाजपा उम्मीदवार शंकर अधिकारी के साथ चुनाव प्रचार किया और स्थानीय नेताओं के साथ बैठक की।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और जांच जारी है।

फिलहाल इलाके में तनाव बना हुआ है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस और केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement