70 हजार रुपये रिश्वत लेते लिपिक और स्टेनो गिरफ्तार | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

70 हजार रुपये रिश्वत लेते लिपिक और स्टेनो गिरफ्तार

Date : 30-Mar-2026

 भागलपुर, 30 मार्च। भागलपुर के एसडीएम कार्यालय में सोमवार को निगरानी विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुए छापेमारी की। इस कार्रवाई में 70 हजार रुपये का रिश्वत लेते हुए लिपिक मयंक कुमार और स्टेनो प्रेम कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

बताया जा रहा है कि नाथनगर आपूर्ति कार्यालय में पदस्थापित अभिजीत कुमार से सेवा संपुष्टि के नाम पर 70 हजार रुपये की मांग की गई थी। परेशान होकर उन्होंने निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पटना से डीएसपी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने जाल बिछाकर एसडीएम कार्यालय छापा मारा और जैसे ही रिश्वत का लेन-देन हुआ, दोनों आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया।

गिरफ्तारी के बाद दोनों को पटना ले जाया गया है, जहां आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। निगरानी विभाग की इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश गया है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement