31 मार्च । गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि मोदी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के कारण भारत वामपंथी उग्रवाद से मुक्त हो गया है। शाह ने कहा कि वामपंथी उग्रवाद ने प्रभावित क्षेत्रों में विकास को बाधित किया था, लेकिन अब विकास इन क्षेत्रों तक पहुंच रहा है।
शाह ने जोर देकर कहा कि जो भी हथियार उठाएगा, उससे सख्ती से निपटा जाएगा और गोली का जवाब गोली से दिया जाएगा। वे कल लोकसभा में नियम 193 के तहत देश को वामपंथी उग्रवाद से मुक्त करने के प्रयासों पर हुई चर्चा का जवाब दे रहे थे।
